रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर से 60 तोला सोना चोरी, जानिए किस पर जताया शक, FIR दर्ज 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिल मेगा स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (41) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके 60 तोला सोने के गहने उनके घर के लॉकर से गायब हैं। उन्होंने अपने घर से चोरी हुए गहनों के पीछे अपनी दो नौकरानी और एक ड्राइवर पर शक जताया है। ऐश्वर्या अपने दोनों बेटों के साथ रह रही हैं और गहने उनके घर के लॉकर में रखे हुए थे।

चेन्नई के तेनामपेट पुलिस थाने में अपनी शिकायत में ऐश्वर्या ने कहा कि वह ज्यादातर घर में नहीं रहती हैं और घर के नौकरों का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि गहने 3.6 लाख रुपये के थे, लेकिन आभूषणों की कीमत इससे कहीं ज्यादा थी।

ऐश्वर्या, जो एक फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं, वर्तमान में फिल्म 'लाल सलाम' का निर्देशन कर रही हैं, जिसमें विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं और उनके पिता रजनीकांत फिल्म में कैमियो भूमिका निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत, तमिल फिल्म स्टार धनुष की पूर्व पत्नी हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी। लेकिन अब वह कुछ सालों से अलग रह रही हैं। धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली : स्वरा ने रिसेप्शन में पहना पाकिस्तानी डिजाइनर का लहंगा, ससुराल जाते वक्त हुईं भावुक, देखें वीडियो 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक शुरू, मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की साझा रणनीति बनेगी
यूपी भर्ती परीक्षा में आये अभ्यर्थियों को मिली बड़ी छूट, सीएम योगी के निर्देश पर रोडवेज बसों के किराये में 50 % रियायत
आजमगढ़ में आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुटी UP ATS, रिमांड में मोहम्मद शेख ने उगले कई राज; रडार पर हथियार सप्लायर
केजीएमयू न्यूज़ : दवा घोटाले में एक और डॉक्टर पर गिरेगी गाज, फेफड़ों के रोगों की होगी सटीक पहचान; दवाओं का कबाड़खाना, लाखों की दवाएं खुले में फेंकी गईं
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग JCM की 8वीं बैठक, सेमीकंडक्टर-खाद्य सुरक्षा समेत जानिए किन मुद्दों पर बनी सहमति