रायबरेली: पूर्व विधायक के जन्मदिन पर हुई गरीबों की सेवा, मरीजों को बांटे फल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। क्षेत्र के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह के जन्मदिन पर सोमवार को विविध आयोजन हुए। मुन्ना भैया युवा संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया है। दूसरी ओर उनके समर्थकों ने गरीबों की सेवा की और उन्हे मदद दी। 
    
पूर्व विधायक के जन्मदिन पर क्षेत्र के कई संभ्रांत लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। बौद्धिक विचार मंच के संयोजक रति पाल शुक्ला, पारसनाथ पांडे, शिवकरन तिवारी , पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश सिंह, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञान बहादुर सिंह ,अमरेंद्र सिंह चच्चूआदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उधर मुन्ना भैया युवा संगठन के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को आज वितरित किया है ।इस दौरान मरीजों ने पूर्व विधायक के लंबी उम्र की कामना की है। 

18 (90)

उधर उमरन बाजार में गांव के प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने गरीबों को वस्त्र प्रदान किए हैं। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह भदोरिया, मनीष गौतम ,आयुष जायसवाल, शिवम जायसवाल , प्रधान अंगद पांडे, मयंक गुप्ता ,डॉ महेंद्र वर्मा ,शुभम गुप्ता, दीपक मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सोमवार को दिन भर पूर्व विधायक के समर्थक अभावग्रस्त लोगों के बीच जाकर उसकी मदद करते रहे। समर्थकों ने लोगों को खाद्यान्न और उनकी आवश्यकताओं की वस्तुओं का वितरण भी किया है ।


ये भी पढ़ें -गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा कल, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला 

संबंधित समाचार