बहराइच: नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कस्बे के लोग बोले विधान सभा क्षेत्र भी हटा, नहीं हो रहा विकास 

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक मोमबत्ती जलाकर मशाल जुलूस निकाला। सभी ने कहा कि बहराइच लखनऊ मार्ग के किनारे बसे फखरपुर को नगर पंचायत बनाया जाए। जिससे विकास की गति बढ़ सके।

जनपद का फखरपुर वर्ष 2007 तक विधान सभा क्षेत्र था। फखरपुर सीट से चुनाव होते थे, लेकिन नया परिसीमन के बाद फखरपुर से विधान सभा का तमगा छीन लिया गया। अब फखरपुर ग्राम पंचायत ही है। ऐसे में फखरपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर रविवार रात को पंचायत भवन से ब्लॉक मुख्यालय तक मोमबत्ती जलाकर मशाल जुलूस निकाला गया। सभी ने फखरपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की। सभी का कहना है कि लखनऊ बहराइच मार्ग के निकट बसे कस्बे की हमेशा अनदेखी की जा रही है। इसके चलते विकास कार्य को गति नहीं मिल पा रहा है। सभी ने फखरपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रहीश पहलवान, अधिवक्ता अनिल कुमार, पेशकार यादव, जियाउद्दीन, शारिक, हसीर खां समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - World Sparrow Day: गौरैया संरक्षण और पर्यावरण के लिए पक्षियों की उपयोगिता पर विशेषज्ञों ने दिए टिप्स

संबंधित समाचार