आज का राशिफल। 21 मार्च, 2023

आज का राशिफल। 21 मार्च, 2023

मेष

आज समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में नोक-झोंक होने की आशंका है। परिवार में धन को लेकर समस्या हो सकती है। व्यापार में स्थिति संभलती हुई प्रतीत होगी।

वृष

आज आपको एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की संभावना है। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी व्यवहार कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। किसी के भी सामने अपनी प्रशंसा स्वयं अपने मुख से न करें।

मिथुन

आज सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। होटल कारोबारियों को कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

आज आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। आपके व्यवहार में आए परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। चुस्ती-फुर्ती के लिए व्यायाम अवश्य करें। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं।

सिंह

आज अचानक से नकदी की समस्या हो सकती है। नए कार्यों में धन निवेश न करें। कारोबारी यात्राओं के लिए दिन शुभ नहीं है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। विवाहित जोड़े किसी रोमांटिक टूर के लिए जा सकते हैं।

कन्या

आज आपके सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। दिन शांतिपूर्वक और बिना तनाव के रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यवसाय में नए अनुबंध हो सकते हैं।

तुला

आज आप अपने काम से काम रखें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। दैनिक वेतनभोगियों की अटकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज किसी भी काम को कल पर न टालें। घर का माहौल सुखद रहेगा। हाल में ही शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

धनु

आज व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिखावे में धन खर्च होगा। कारोबारियों की आय में कमी होने की संभावना है। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने में सफल रहेंगे।

मकर

आज मन में नए और क्रिएटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मन में नए और क्रिएटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी मिल सकती है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है।

कुंभ

आज बिना पढ़े व गंभीर विश्लेषण के किसी डील पर निर्णय न लें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जिद्दी व्यवहार से बचने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।

मीन

आज बड़े आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल है। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं।

 

Related Posts