लखनऊ में बोले मंत्री सुरेश खन्ना- देश की विरासत को व्यापारियों ने ही संभाला 

लखनऊ में बोले मंत्री सुरेश खन्ना- देश की विरासत को व्यापारियों ने ही संभाला 

अमृत विचार, लखनऊ। देश की विरासत को व्यापारी वर्ग ने ही संभाल कर रखा है। व्यापारी देश की आन, बान और शान हैं। यह बात वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं। वह सोमवार को बाबूगंज स्थित रामाधीन सिंह उत्सव हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की देख-रेख में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। 

इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कहा कि देश की उन्नति की पहचान व्यापारी हैं। व्यापारी वर्ग को एकजुट होकर देश के विकास के लिए राष्ट्रीय विचारधारा के साथ काम करना होगा। इस मौके पर फूलों की होली खेली गई। कलाकार किशोर चतुर्वेदी ने भजन संध्या प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। अंत में लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। 

वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छबलानी ने बताया कि समारोह में उपस्थित रहने वालों में निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, शशि बंसल, राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष शिव अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, महामंत्री शुभम मौर्य सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - UP डीजीपी का सख्त निर्देश - पुलिसकर्मी ट्रेन में टिकट लेकर करें यात्रा, नहीं तो होगी कार्रवाई