रायबरेल: प्रवेश दक्षता प्रदर्शन के दौरान नौनिहालों ने मचाया धमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज (रायबरेल) अमृत विचार। क्षेत्र के न्यूस्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में नए शिक्षा सत्र में  प्रवेश दक्षता प्रदर्शन  का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों व उनके अभिभावकों का विद्यालय परिवार के द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों के लिए विभिन्न एक्टिविटी व गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय में आपको एक उत्कृष्ट प्रतिभाशाली व योग्य समूह मिलेगा जो यह सुनिश्चित करता है कि हर बच्चे में प्रगति हो साथ ही विद्यालय छात्रों को एक सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण में कल की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित करता है।

विगत वर्षों से  हमारा विद्यालय नित अच्छे परिणामों की ओर अग्रसर होता जा रहा है जिसमें हमारे शिक्षक ,छात्रों और आप जैसे अभिभावकों की कड़ी मेहनत ने ही संभव बनाया है। जब हम सभी एक टीम की तरह काम करते हैं तो बच्चों में प्रगति होना निश्चित हो जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बलिया: रोहिंग्या का पासपोर्ट बनवाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार