बहराइच: कलश यात्रा के साथ ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले की नई बस्ती बगिया में नौ दिवसीय भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। गांव की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नदी के तट पर पहुंची। जयकारों के बीच सभी ने जल भरा। इसके बाद सभी ने पूजित स्थल पर कलश की स्थापना की। पयागपुर विकास खंड के नई बस्ती बगिया में नौ दिवसीय भागवत और ज्ञान महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। 

इसके लिए मंगलवार को गांव की महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा भूपगंज बाजार होते हुए बघेल स्थित फूलमती घाट पहुंची। यहां से महिलाये जलघट भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंची जहा पर  जल घटो को विधिपूर्वक स्थापित किया गया। भागवत कथा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक ने बताया कि अयोध्या से आए कथावाचक पंडित गंगा नाथ शुक्ल द्वारा सायं पांच बजे से संगीतमय भागवत कथा का कार्यक्रम संपन्न होगा। 

कथा कार्यक्रम में प्रसंग अनुसार झाकियों का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।कथा कार्यक्रम के यजमान मनोज चौरसिया दंपत्ति है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंस सोनी ,सौरभ सोनी ,गुलशन कश्यप ,योगेश शुक्ला सूरज जायसवाल, आशीष सिंह, जय शर्मा, विवेक शर्मा, सहित सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में मूसलाधार बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, हवा चलने से गिरी फसल तो किस्मत को कोस रहे किसान

 

संबंधित समाचार