मेरठ: घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। दुकान बंद कर स्कूटी सवार होकर घर लौट रहे रेडीमेड गारमेंट व्यापारी को घर के पास बुलेट सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। किसी तरह व्यापारी स्कूटी लेकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचा। परिजनों ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत ठीक है।

ये भी पढ़ें - मेरठ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पीएम के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दौराला के लक्ष्मी प्लाजा मार्केट निवासी अनिल कुमार दौराला चौराहा स्थित आंचल मार्केट में लक्ष्मी गारमेंट के नाम से रेडीमेड गारमेंट की दुकान करता है। मंगलवार देर रात अनिल कुमार दुकान बंद करके स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे से आए बुलेट सवार दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया।

परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस फोर्स के साथ व्यापारी के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना दौराला प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने घायल व्यापारी के परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार व्यापारी की दुकान से घर के बीच 500 मीटर की दूरी में गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है।

ये भी पढ़ें - नैनो फफूंदीनाशक शोध से गेहूं के भंडारण में लगने वाले कवक संक्रमण से मिलेगी मुक्ति

संबंधित समाचार