मेरठ: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पीएम के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने रैली निकाली। पुरानी पेशन बहाली को लेकर पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम  ज्ञापन सौंपा।

पदाधिकारी शिवम यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर सभी मंच ने मिलकर संयुक्त मंच बनाया है। इसके अंतर्गत मंगलवार को सभी मंचों ने एकजुट होकर चौधरी चरण सिंह पार्क से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। पदाधिकारियों ने रैली के माध्यम  से पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग की। कलेक्ट्रेट पर पहुंचने के बाद पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिवम यादव ने बताया कि मंच ने निर्णय लिया है कि पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर हर माह की 21 तारीख को रैली या मशाल यात्रा के माध्यम से योजना की बहाली की मांग की जायेगी। रैली में नरेंद्र कुमार, बनी चौधरी, अतुल धामा, लोकेश, विजय बालियान, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मेरठ: पूर्व बसपा मंत्री की 31.77 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, जानिए पूरी बात

संबंधित समाचार