ChatGPT को मिलेगी टक्कर !, Google Bard AI के लिए साइन अप कर पाएंगे यूजर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गूगल (Google) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने एआई चैटबॉट (Google Bard AI) का एक्सेस देना शुरू कर दिया है। यूजर्स गूगल बार्ड को ट्राई करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर साइन अप कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड की दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट की सपोर्ट वाले ChatGPT का जबरदस्त बोलबाला है। वहीं, गूगल ने यूजर्स के लिए बार्ड एआई के दरवाजे खोलकर चैटजीपीटी को चुनौती दी है।  सर्च इंजन कंपनी बार्ड चैटबॉट सर्विस को सबसे पहले अमेरिका और ब्रिटेन में शुरू करेगी।

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम अमेरिका और ब्रिटेन के साथ (बार्ड की) शुरुआत कर रहे हैं, और आने वाले समय में दूसरे देशों और भाषाओं में इसे आगे बढ़ाएंगे। कंपनी ने कहा कि वो मंगलवार से अमेरिका और ब्रिटेन में बार्ड एआई का एक्सेस देना शुरू करेगी।

दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी ने कहा कि बार्ड लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के लिए एक डायरेक्ट इंटरफेस है। इसकी मदद से यूजर्स का गूगल सर्च एक्सपीरिएंस बेहतर होगा. बार्ड को इस तरह डिजाइन किया गया है ताकि आप इसके जवाबों को चेक करने के लिए आसानी से सर्च पर विजिट कर सकें। इसके अलावा वेब पर मौजूद सोर्स को भी देखा जा सकता है।

क्वेरी के लिए सजेशन चेक करने के लिए आप Google it पर क्लिक कर सकते हैं। एक अलग विंडो में सर्च खुलेगा जहां आप क्वेरी से जुड़े रिजल्ट चेक कर पाएंगे और चाहें तो और भी गहराई के साथ रिजल्ट देख पाएंगे। गूगल ने सर्च में LLMs को इस तरह जोड़ा है ताकि बेहतर रिजल्ट मिलने में मदद मिल सके।

गूगल ने वेटलिस्ट के जरिए बार्ड का एक्सेस शुरू किया है. यूजर्स बार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Join waitlist बटन पर क्लिक करके अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, बार्ड एआई के लिए गूगल वर्कस्पेस अकाउंट से साइन अप नहीं होगा। इसके अलावा गूगल ने बूट के लिए लिमिटेड अवेलिबिलिटी दी है। अब देखना होगा कि गूगल बार्ड किस तरह चैटजीपीटी को टक्कर देता है।

जैसा कि पहले ही बताया गया है गूगल बार्ड का एक्सेस फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन के लिए जारी किया गया है। इंडिया समेत दूसरे देशों के यूजर्स VPN टूल्स के जरिए बार्ड एआई का एक्सेस ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Twitter के बाद Facebook और Instagram ने शुरू की Paid सर्विस, जानिए किसे मिलेगा ब्लूटिक और क्या है प्रोसेस

संबंधित समाचार