रामपुर : ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मासूम की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मेरठ रवाना

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ढाई साल की बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया। जहां  उसके साथ दुष्कर्म किया था। देर रात बहोशी की हालत में खेत में मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जहां बुधवार दोपहर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  उसको अस्पताल में भर्ती कराया।आरोपी को पकड़ने के लिए गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने थाने का घेराव भी किया।

Untitled 21

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि उसकी भतीजी जिसकी उम्र करीबी ढाई साल है पड़ोसी  खेमकरन खिलाता रहता था। मंगलवार शाम को करीबी साढ़े सात बजे खेमकरन उसकी भतीजी को दरवाजे से उठाकर ले गया था। जिसको गांव के ही कुछ लोगों ने देखा था। बेटी के वापस नही आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरूकर दी थी। जिसके  करीब तीन घंटे के एक खेत में बेहोशी की हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए थे।

उसके बाद आनन-फानन में  उसको जिला अस्पताल ले गए थे। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई थी। मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। चिकित्सकों ने मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।  देर रात को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने भी घटना  का जायजा लिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सुबह ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए।

जहां थाने का घेराव कर दिया। जानकारी मिलने के बाद सीओ टांडा मौके पर पहुंच गए। उसके बाद लोगों को आसश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें गठित कर दी थी। दोपहर को एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि दोपहर डेढ़ बजे आरोपी खेमकरन पुत्र केशोराम सैनी उर्फ वकील निवासी  ग्राम नगलिया आकिल थाना अजीमनगर के जौहर यूनिवर्सिटी के पीछे होने की सूचना मिली।

सूचना पर थानाध्यक्ष मय टीम के मौके पर पहुंचा तो आरोपी  खेमकरन ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से  दो फायर किए। पुलिस पार्टी ने अपने आप को बचाते हुए मुझ थानाध्यक्ष ने सरकारी पिस्टल से दो  फायर किए। जिसमे  दरोगा राजकुमार ने  अपनी सरकारी पिस्टल से एक फायर किया।हेड कांस्टेबल दिवाकर सिद्धू ने भी एक फायर किया। पुलिस की इस कार्यवाही में आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस  बरामद किए।उसके बाद पुलिस ने उसका इलाज कराया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : नवेद मियां के पायलट बनने का रास्ता साफ, मेडिकल परीक्षा में पास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव