जो स्वप्न पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा : नृत्यगोपाल दास

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष ने देखी मन्दिर निर्माण प्रगति

अयोध्या, अमृत विचार। मणिराम दास छावनी के महंत व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज ने विक्रम संवत और वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर बुधवार को राम जन्मभूमि पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी। महंत ने कहा की श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण अपनी गति में है। जो स्वप्न हमारे पूर्वजों ने देखा था वह साकार रूप ले रहा है। 2023 में गर्भगृह बन जाएगा और भगवान श्रीराम लला अपने आसन पर विराजमान होंगे। यह सौभाग्य होगा कि लाखों भक्त एक साथ श्रीराम जन्म भूमि का दर्शन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा जिस कार्य पर स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री की लगातार नजर हो उसमें किसी प्रकार का विलंब नही होगा। उन्होंने कहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और निर्माण समिति की  लगातार बैठक होने से मंदिर निर्माण में गति लगातार जारी है। छोटे छोटे बिंदुओं पर मंथन होता है। ज्ञातव्य हो नृत्य गोपाल दास 6 माह पूर्व मंदिर निर्माण को देखने गये थे। अस्थायी मंदिर में पूजन और दोपहर आरती में भी शामिल हुये। इस दौरान श्रीराम जन्म तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, शरद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, गल्ला मंडी से आते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार