कच्चे तेल के दामों में ऐतिहासिक गिरावट का लाभ जनता के बजाए कंपनियों को दे रही केंद्र सरकार : जदयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को पूंजीपतियों का हितैषी बताया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते ही देश में पेट्रोल के दाम बढ़ा देने वाली केंद्र सरकार आज कच्चे तेल में आयी ऐतिहासिक गिरावट के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें - दिल्ली में डोली धरती, भूकंप की तीव्रता 2.7, कोई हताहत नहीं

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन ने बुधवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम बढ़ते ही देश में पेट्रोल के दाम बढ़ा देने वाली केंद्र सरकार आज कच्चे तेल में आयी ऐतिहासिक गिरावट के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने को तैयार नहीं है। हालात यह है कि आज बाजार में कच्चा तेल पिछले 15 महीनों के न्यूनतम स्तर पर है लेकिन पेट्रोल के दामों में एक रुपये की भी कमी नहीं की गयी है।

इससे एक तरफ जहां जनता मंहगाई का बोझ ढ़ोने पर विवश है वहीं दूसरी तरफ पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनियां मालामाल हो रही हैं। रंजन ने कहा कि 15 महीने पहले कच्चे तेल की कीमत तकरीबन 140 डॉलर प्रति बैरेल थी वहीं आज यह लगभग आधे यानी 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी है। इससे साफ है कि पेट्रोल की कीमतें भी आज 60-70 रुपये प्रति लीटर की जा सकती है लेकिन अपने पूंजीपति मित्रों को धनवान बनाने के लिए केंद्र सरकार आज भी जनता से 140 डॉलर प्रति बैरेल वाला मूल्य वसूल रही है।

ये भी पढ़ें - पंजाब : कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव नामंजूर, अमृतपाल के खिलाफ NSA गलत: शिअद

संबंधित समाचार