Kanpur Central Station का RPF IG रविंद्र वर्मा ने किया निरीक्षण, कहा- सीसीटीवी कैमरो की संख्या में और होगी बढ़ोतरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर सेंट्रल स्टेशन का आरपीएफ आईजी रविंद्र वर्मा ने किया निरीक्षण।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन का आरपीएफ आईजी रविंद्र वर्मा ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म की सुरक्षा भी परखी।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल स्टेशन का आरपीएफ आईजी रविंद्र वर्मा ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही प्लेटफार्म की सुरक्षा भी परखी। आईजी रवींद्र वर्मा ने कहा कि आरपीएफ बड़े स्टेशनों पर बेहतर इंतजाम कर रहा है। इससे यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है। अपराध को रोकने के लिए भी लगातर चेकिंग अभियान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर तक महिला सुरक्षा पर भी सतर्कता बरती जा रही।
 
जिसके लिए आरपीएफ की महिला सिपाहियों की टीम "मेरी सहेली" काम कर रही है। कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ में एक महिला बैरक पहले से है। जबकि एक और बैरक की संस्तुति भी मिल गई। आईजी रविंद्र वर्मा ने कहा कि रेलवे की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
 
 

संबंधित समाचार