बिजनौर: ऋषिकेश जा रहे दिल्ली के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्दौर (बिजनौर), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव अम्हेडा से गुजर रही रेलवे लाइन पर हाल्ट के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से जानकारी की और शव की शिनाख्त कर घटना  की सूचना परिजनों को दी। 
 
थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार, शाहदरा दिल्ली 504/14 ए निवासी अब्दुल अजीज का 54 वर्षीय पुत्र इकरामुद्दीन मसूरी एक्सप्रेस से अपनी बहन के यहां ऋषिकेश जा रहा था। बुधवार सुबह अम्हेडा स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, बाइक से घर जाते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार