मुरादाबाद: लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का मंत्र देंगे उप मुख्यमंत्री केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक में करेंगे विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, निरीक्षण में परखेंगे हकीकत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शहर में आज चार घंटे 55 मिनट का बिताएंगे समय

मुरादाबाद: लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का मंत्र देंगे उप मुख्यमंत्री केशव

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को जिला मुख्यालय पर चार घंटे 55 मिनट का वक्त बिताएंगे। वह लोकसभा और नगर निकाय चुनाव में बड़ी जीत का मंत्र पार्टी मुख्यालय पर पदाधिकारियों और कोर ग्रुप के साथ बैठक में देंगे। तो इसके अलावा सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक और विकास योजनाओं के स्थलीय सत्यापन में प्रगति की हकीकत परखेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के कार्यक्रम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधि तैयारी में हैं। तो दूसरी ओर अधिकारी सब कुछ ठीक दिखाने के लिए फाइलों को दुरुस्त करने के साथ उनके प्रस्तावित औचक निरीक्षण के लिए उन जगहों को चिह्नित करने में लगे हैं जहां के निरीक्षण से उनकी टोपी बच जाए। इसको लेकर बुधवार को दिनभर अधिकारी मंथन करते रहे।

अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं और परियोजनाओं की फाइलें पूरी रखने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पर वह भाजपा के जिला व महानगर के पदाधिकारियों के अलावा कोर ग्रुप के साथ बैठक में आगामी नगर निकाय और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की समीक्षा कर बड़ी जीत का मंत्र देंगे। सर्किट हाउस में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ ही विकास कार्यों की हकीकत परखने के लिए स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जा रही है।

चार घंटे 55 मिनट रहेंगे उप मुख्यमंत्री

  • उप मुख्यमंत्री लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से सरकारी विमान से चलकर 10:50 बजे मुरादाबाद के मूंढापांडे भदासना हवाई अड्डे पर उतरेंगे।
  • 11:30 बजे बुद्धि विहार सेक्टर छह में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 12:05 बजे बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
  • 1:10 बजे सर्किट हाउस आएंगे और प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के अलावा विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेंगे।
  • 3:40 बजे मूंढापांडे हवाई अड्डे पर आएंगे और यहां से तुरंत अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: देवर ने भाभी की गर्दन पर छुरी रख किया दुष्कर्म, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

ताजा समाचार

मां मेरा क्या कसूर: बहराइच में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्लूसी ने ली यह जिम्मेदारी
पीलीभीत: 6 साल बाद पीलीभीत-पूरनपुर ट्रैक से गुजरी समर स्पेशल ट्रेन...यात्रियों की उमड़ी भीड़, जीआरपी रही मुस्तैद
लखनऊ : इस सड़क पर खुला है नाले का ढक्कन, हादसे से सबक नहीं ले रहे अधिकारी
लखनऊ पूर्वी विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,जयश्रीराम की गूंज
पीलीभीत: पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, 28 से चलेगी टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल ट्रेन...सफर होगा आसान
हल्द्वानी: विप्पणन अधिकारी टोलिया को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा