रायबरेली: समसपुर पक्षी विहार से लापता हुआ आरिफ का दोस्त सारस पक्षी
सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। अमेठी के जामो से आरिफ ओर उनके साथी सारस पक्षी को अधिकारियों ने जुदा किया था। अब दोस्त पक्षी बुधवार को गायब हो गया है। जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को आरिफ के घर से लाये गए सारस पक्षी को समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया था।अब सारस पक्षी का पक्षी विहार में लोकेशन नही मिल रहा है।वह विभाग के अधिकारियो के मुताबिक बुधवार चार बजे के बाद से सारस को नही देखा गया है।सारस पक्षी उस समय चर्चा में आया था,जब आरिफ नाम के शख्स के साथ उसकी दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ और सारस की दोस्ती देखने जामो पहुँचे थे।
मंगलवार को वन विभाग के अधिकारी आरिफ के घर पहुँचे थे। विभागीय अधिकारियों ने आरिफ को बताया कि सारस को स्वतंत्र वतावरण देने के लिए उसे खुले वातावरण में छोड़े जाने का आदेश हुआ है। जिसके बाद सारस को सलोन के समसपुर पक्षी विहार में लाकर छोड़ा गया था।बुधवार चार बजे से सारस लापता है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार बजे तक सारस को देखा गया था। इसके बाद से उसे नही देखा गया। टीम राउंड पर खोजबीन करने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें -Lucknow Crime News : खुनखुन जी ज्वैलर्स से लारेंस विश्वनोई के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी
