मुरादाबाद : जयंती पर सपाइयों ने डॉ. लोहिया को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 103वीं जयंती पर गुरुवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारियों ने नमन किया।  निवर्तमान  जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने गोष्ठी में कहा कि लोहिया जी हमेशा दबे कुचले लोगों के काम करते थे, उनकी आवाज उठाते थे। इसलिए समाजवादी साथियों को हमेशा हर मुद्दे को लेकर तैयार रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध चरम सीमा पर है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। हम सभी डा. लोहिया को नमन करते हुए समाजवाद के प्रचार प्रसार संकल्प लेते हैं।  इस दौरान मुदस्सिर खान, लाखन सिंह सैनी, गोल्डी शर्मा, संजीव चौधरी, नाग भारती, बृजलाल जाटव, वेद प्रकाश सैनी, फाजिल मलिक, डॉ उमर, अशोक सैनी, वीर सिंह यादव, फरीद मलिक, उस्मान अली, नेता सिद्दीकी, मोहम्मद इलियास आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 85 करोड़ से तारों के मकड़जाल से मुक्त होंगी महानगर की सड़कें

संबंधित समाचार