अयोध्या: पवित्र माह रमजान शुक्रवार से, गुलजार हुए बाजार, जुटे खरीदार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या। पवित्र माह रमज़ान का आगाज शुक्रवार से होगा। रमजान को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं और खरीदारों की भीड़ जुट रही है। मस्जिद और घरों में रमजान को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। गुरुवार से ही मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो जायेगा। 

मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान का आगाज शुक्रवार से हो जायेगा। पूरे एक महीने तक मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखते हुए अल्लाह की इबादत करते हैं। इस मौके पर शहर की तमाम मस्जिदों में विशेष नमाज के तौर पर तरावीह की नमाज अदा की जाती, जिसके लिए हाफिज-ए-कुरान मस्जिदों में कुरान सुनाते हैं। गौरतलब है कि पवित्र माह रमजान के मौके पर सहरी और इफ्तारी का एहतेमाम किया जाता है, जिसमें तरह-तरह के पकवान मुस्लिम घरों की महिलाएं बनाती हैं। 

रमजान के मुबारक महीने में अयोध्या व फैजाबाद जुड़वा शहरों की तमाम मस्जिदों में नमाजियों की तादाद भी ज्यादा देखने को मिलती है। उलेमाओं के अनुसार रमजान मुबारक एक पवित्र महीना है। जो पूरे 12 महीनों में सबसे पवित्र और बेहतर महीना माना गया है। रमजान के पूरे महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। एक अशरा 10 दिन का होता है।

इसी महीने की 26 और 27 रमजान की रात्रि में पवित्र किताब कुरान मुकम्मल तौर पर पैग़ंबरे इस्लाम पर नाज़िल की गई थी। बरकतों, रहमतों और फज़िलतों से भरा हुआ या पवित्र महीना चांद देखते ही तरावीह की नमाज के साथ शुरू हो जाता। जिसको लेकर मुस्लिम समाज द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं मस्जिदों में विशेष तौर पर साफ सफाई करके विशेष नमाज के रूप में तरावीह की नमाज होनी है उसके लिए खुसूसी तौर पर तैयारी की गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मध्य प्रदेश से पहुंचा शहीद हवलदार का पार्थिव शरीर, परिवार में मचा कोहराम, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों लोग, जयकारे से गूंजा गांव

संबंधित समाचार