बरेली: किसानों की फसल बर्बाद कर रहे छुट्टा पशु, दिन-रात करनी पड़ रही देखभाल

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नदी से सटे एक दर्जन से अधिक गावों के किसान आवारा छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। उनकी फसल को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। अंगूरी, कोनी, धौलीरधुवर दयालपुर, ऊचा गांव समेत आधा दर्जन किसानों की फसल पर आवारा पशु किस समय आफत बन कर टूट पड़ते हैं, गांव वालों को इसका पता ही नहीं चलता। रात दिन देखरेख कर वह अपनी फसल को बचा पाते हैं।

गंगा के सटे गांव निवासी पप्पू ने बताया कि उनकी सरसों 70 फीसदी फसल को आवारा पशुओं ने बर्बाद कर दिया। सैकड़ों गाय व सांड़ के झुंड किस समय खेत में आ जाएं, इसका पता ही नहीं चलता। जब वह लोग दिन में इन जानवरों को भगा देते हैं तो रात में किसी समय भी खेत में आकर फसल को चर जाते हैं।

उन्होंने बटाई पर फसल की थी। लेकिन जानवरों ने उसे भी नहीं छोड़ा। सरकार से मांग की है कि इन पशुओं को पकड़ कर गौशाला में पहुंचाया जाए। साथ ही इन पशुओं को छोड़ने वालों पर कार्रवाही की जाए। वहीं गंगा किनारे इन दिनों पालेज की फसल पर भी इन जानवरों की नजर है। इस फसल को करने वाले दिन रात जागकर पशुओं से अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्षय रोग मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी- सीएमओ

संबंधित समाचार