क्षय रोग मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी- सीएमओ

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

सीएमओ(फाइल फोटो)

बरेली, अमृत विचार। क्षय रोग (टीबी) एक गम्भीर बीमारी है जो कि लम्बे समय से जन सामान्य की स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। यह बीमारी 21वीं सदी के लिए भी एक गम्भीर चुनौती है। विश्व के टीबी मरीजो की जनसंख्या का एक चौथाई हिस्सा भारत में पाया जाता है तथा भारत के टीबी मरीजो की संख्या का पांचवा भाग उत्तर प्रदेश राज्य में है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बलबीर सिंह ने विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता का आयोजन टीबी अस्पताल में किया गया।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 24 मार्च, 2023 को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विश्व स्तरीय कॉन्फ्रेन्स को सम्बोधित करेंगें जिसका लाईव प्रसारण जिला क्षय रोग केन्द्र बरेली पर किया जायेगा। इसमें 30 देशों के 500 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

टीबी समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरूआत करेंगें और साथ ही टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) भी लांच करेंगे। जिससे क्षय रोग पर व्यापक रोकथाम की जा सकेगी। भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट जारी की जायेगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. के के जोशी ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस प विधायक बिथरी चैनपुर डा. राघवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी एव क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण का आयोजन किया जायेगा।

डॉक्टर जोशी ने बताया कि जनपद बरेली में वर्ष 2021 में 16048 तथा वर्ष 2022 में 16103 क्षय रोगियों को नोफिाई किया गया एवम् वर्ष 2023 में आज दिनांक तक 3237 क्षय रोगियों को नोटिफाई किया जा चुका है। जनपद में 27 टीयू एवं 51 डीएमसी कार्य कर रही हैं।

जनपद में वर्ष 2022 में 3306 रोगियों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा गोद दिलाया गया था। वर्ष 2023 में अब तक 200 रोगियों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा को दिया जा चुका है। इस कार्य मे सहयोग करने के लिए वर्तमान में जनपद मे 349 निक्षय मित्र रजिस्टर्ड है सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल/ क्लीनिक में लगभग 7000 मरीजों का इलाज चल रहा है। जनपद में 13 टीबी चैंपियन लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।

इन तीन विभागो का भी लिया जायेगा सहयोग 
जिला पीपीएम समन्वयक विजय कुमार ने बताया कि क्षय रोग का जल्द से जल्द उन्मूलन करने के लिए इस कार्यक्रम में 3 विभागों  बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग और स्वयं सहायता समूह ‌(एनआर‌एल‌एम) को जोड़ा भी जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा हर महीने 6 साल के छोटे बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा पोषण आहार दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा टीबी मुक्त पंचायत करने में सहयोग करना है। इसके अलावा हर-हर पर ब्लॉक से 2 स्वयं सहायता समूह को जोड़ा जाएगा जो कि निश्चय मित्र द्वारा पोषण आहार के लिए 650 स्वयं सहायता समूह को देंगे। जिसके बाद स्वयं सहायता समूह  पोषण पोटली बनाकर देगे एव उनके घर तक पहुंचाने के  लिए उसे ₹100 प्रति मरीज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवक ने फांसी से लटक कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार