कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले में BJP ने महापौर और उपमहापौर जीता चुनाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलबुर्गी (कर्नाटक)। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले कलबुर्गी में बृहस्पतिवार को महापौर और उप महापौर पद के चुनाव में जीत हासिल की। गौरतलब है कि कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

महापौर चुनाव में 33 वोट पाने वाले विशाल दरगी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश कपनूर को एक वोट से हराया। वहीं, शिवानंद पिस्ती ने अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंदी विजयलक्ष्मी को हराकर उप महापौर पद पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र : किसानों से करीब चार करोड़ रुपये की ठगी, निजी बीमा कंपनी के 10 कर्मियों पर मामला दर्ज

संबंधित समाचार