अयोध्या: खो-खो व तलवारबाजी में प्रतिभागियों ने दिखाए जौहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामनगरी में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम है। दूसरे दिन गुरुवार को भजन संध्या स्थल पर खो-खो व तलवारबाजी का आयोजन हुआ। खो-खो में उत्तर प्रदेश की 32 व तलवारबाजी में 16 टीमों ने प्रतिभाग कर जौहर दिखाए। खेल आयोजनों का शुभारंभ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के समिति सदस्यों द्वारा किया गया। 
    
श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की सहयोगी संस्था विवेक सृष्टि योग संस्थान द्वारा डॉ. चैतन्य के नेतृत्व में योगोत्सव कार्यक्रम सुबह 5 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक चला। इसमें 130 प्रतिभागी और 13 योगाचार्यो ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस की सांस्कृतिक संध्या में राम की पैड़ी पर स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई, जिसमें मुख्य रूप से चैती, सोहर आदि की विधाएं सुनाई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर कल्पना एस बर्मन, डॉक्टर रोमा अरोड़ा, वंदना शुक्ला, पूनम तिवारी, नीतू शुक्ला, नीलम पाठक आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।

ये भी पढ़ें - खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, शव को जलाया

संबंधित समाचार