बलिया में शादी का झांसा देकर बलात्‍कार का आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया (उप्र)। बलिया जिला मुख्यालय शहर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के महावीर घाट मार्ग से सत्येंद्र साहनी (20) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मां की तहरीर पर 20 मार्च को सत्येंद्र साहनी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोप है कि सत्येंद्र साहनी ने आठ मार्च को किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। 

ये भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर व ऊना जिलों में वायरल बुखार के मामले बढ़े 

संबंधित समाचार