एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष चुने गए भोलानाथ सिंह, बिगन सोय बनीं एडवाइजरी समिति की सदस्य
रांची। दक्षिण कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में एशिया हॉकी महासंघ की कांग्रेस सह चुनाव में हॉकी इंडिया की ओर से हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने एशियन हॉकी महासंघ के इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन किया जिसमें वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के किसी महादेश के खेल संघ के उपाध्यक्ष बनाया गया हो।
हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि भोलानाथ सिंह को पुरे एशिया महाद्वीप के उभरता हुआ खेल प्रशासक एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड से विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब इकराम एवं एशियन हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड मिलने पर ए एफ एच के कांग्रेस में शामिल हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण ,हॉकी इंडिया के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आर के श्रीवास्तव,एवम हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व खेल के दो दिग्गज अगर एक साथ आकर इन्हें यह सममान से सम्मानित कर रहे हैं यह हमलोगों के लिए बहुत बडा सम्मान है।
Asian Hockey Federation (AHF) awarded Bhola Nath Singh, Secretary General Hockey India, with the prestigious Emerging Sport Leader Award.@sports_odisha @Media_SAI pic.twitter.com/iRgHzZVyMO
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 24, 2023
एएचएफ के इसी कांग्रेस में झारखंड ,सिमडेगा की बेटी अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया।जिसके लिए उसे 1000 डॉलर नगद पुरुस्कार भी दिया गया। एशियन हॉकी के इस कांग्रेस में भोलानाथ सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष निर्वाचित करने के साथ ही झारखंड की बेटी पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय को एशिया हॉकी महासंघ के एडवाइजरी समिति का सदस्य बनाया गया है। संभवत झारखंड के इतिहास में यह भी पहला ही अवसर होगा कि जब झारखंड के किसी खिलाड़ी एशिया महादेश के किसी खेल संघ के एडवाइजरी समिति में जगह मिली हो।
The Indian Women's Hockey Team midfielder Salima Tete was honoured with the AHF Emerging Player of the Year Award for her spectacular performance in the year 2022. pic.twitter.com/VPv5UbfbRo
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 24, 2023
एशिया हॉकी महासंघ ने कल ही झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को एशिया महादेश के एथलीट एंबेसडर बनाया है।झारखंड के खेल जगत के लिए यह बड़ा अवसर है कि झारखंड के 2-2 सदस्यों को एक साथ एशिया महादेश के किसी खेल संघ का पदाधिकारी बनाया गया है, और झारखंड की एक एथलीट को पूरे महादेश के एथलीट एंबेसडर बनाया गया है। झारखंड की एथलीट सलीमा टेटे को एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द अवार्ड का पुरुस्कार मिलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है। पलामू जिला अंतर्गत पिपरा अखारा के स्व जमुना प्रसाद सिंह और स्व चंपा देवी के पुत्र झारखंड के भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित होने के बाद अपने कार्य कुशलता से लगातार आगे बढ़ते हुए हॉकी इंडिया के सहसचिव एवं उपाध्यक्ष के बाद,अभी कुछ दिनों पहले ही महासचिव बने हैं और अब एशियन हॉकी महादेश के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं ।
सिमडेगा जिला अंतर्गत सदर प्रखंड बड़की छप्पर गांव के सूलक्षण टेटे और सुभानी टेटे की बेटी एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सह एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित सलीमा टेटे लठ्ठाखमहन जैसे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलते हुए विगत 2016में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत करते हुए अब टोक्यो ओलंपिक,विश्व कप, कोमोनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है।
जिला-पश्चिम सिंहभूम, झारखंड,के गांव- कटवा-बंदगांव के स्वर्गीय नारा सोए और लिपि सोए की बेटी ,हॉकी झारखंड की संयुक्त सचिव सह झारखंड पुलिस से सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत एशियन हॉकी महासंघ के एडवाजरी समिति के सदस्य के रूप चयनित बिगन सोय 2013जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम के गोलकीपर से खेलते हुए तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक मैच में पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाई है और 2018से ही हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।झारखंड के खेल इतिहास में इतनी बड़ी उपलब्धि पाने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
प्रदेश के 2 महिला के खिलाड़ियों का एशिया महादेश में सम्मान मिलने पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि झारखंड जैसे प्रदेश विशेषकर दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल के युवतियां महानगरों में पलायन कर जाती है। वैसे में प्रदेश के दो महिला हॉकी खिलाड़ियों को एशिया महादेश स्तर पर सम्मान दिलाना यह भोलानाथ सिंह के दूरदर्शी व्यक्ति के नेतृत्व से हो सकता है उनके इसी नेतृत्व शक्ति को देखते हुए आज एशिया हॉकी महासंघ ने उन्हें एशिया हॉकी महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया है।
ये भी पढ़ें: UEFA European Championship : क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन ने बनाए नए रिकॉर्ड, अपनी टीमों को दिलाई जीत
