अयोध्या: सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिला जमीन पर कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोहावल के धनीपुर में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद आदि बनाने के लिए दी गई 5 एकड़ भूमि का राजस्व विभाग ने पैमाइश कर चिन्हित करते हुए बोर्ड को भूमि पर कब्जा दिला दिया। निर्धारित भूमि की सीमा बन्दी के लिए मेढ़ बनाने का काम आज …

अयोध्या, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोहावल के धनीपुर में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद आदि बनाने के लिए दी गई 5 एकड़ भूमि का राजस्व विभाग ने पैमाइश कर चिन्हित करते हुए बोर्ड को भूमि पर कब्जा दिला दिया। निर्धारित भूमि की सीमा बन्दी के लिए मेढ़ बनाने का काम आज से शुरू हो गया है।

सोमवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से तहसील मुख्यालय पहुंचे आशिफ व फरहान,सहित तीन सदस्यों ने दी गयी भूमि की अपने सामने स्थलीय निशान देहि कर कब्जा दिलाने की मांग किया। इस पर नायब रौनाही वी के बर्नवाल ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर भूमि की निशान देही करायी और कब्जा दिला दिया।

जिसकी मेढ़बंदी मंगलवार से शुरू होने की बात कही गयी है। इसकी भनक लगते ही मीडिया का जमावड़ा दिन भर भूमि के आसपास लगा रहा। तमाम खबरिया चैनलों से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने इस बात की पुरजोर मांग उठाई कि सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा बनाये जा रहे ट्रस्ट में लोकल सदस्यों की भी भागीदारी दी जाय और स्थानीय लोगों को भी रोजगार दिया जाय।

इसमें रौनाही निवासी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मेराज खान शामिल रहे। इस सम्बंध में पूछे जाने पर उप जिला अधिकारी सोहावल विजय मिश्र ने बताया कि बोर्ड के सदस्य आये थे।सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी गयी निर्विवादित भूमि को चिन्हांकित कर कब्जा दिला दिया गया है। बोर्ड और ट्रस्ट के लोग जब चाहेंगे मेढ़ बंधवा दिया जाएगा। वह जो भी निर्माण चाहे करा सकते हैं।

संबंधित समाचार