रोडवेज के जीएम को कोरोना, 35 कर्मियों की होगी जांच
लखनऊ, अमृत विचार। क्षेत्रों के बाद अब कोरोना ने परिवहन निगम मुख्यालय पर अपना पैर पसार दिया है। एक दिन पहले निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक की जांच रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद सोमवार को प्रधान प्रबंधक प्राविधक भी पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों अधिकारियों के संपर्क में आए 35 कर्मियों की कोरोना जांच …
लखनऊ, अमृत विचार। क्षेत्रों के बाद अब कोरोना ने परिवहन निगम मुख्यालय पर अपना पैर पसार दिया है। एक दिन पहले निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक की जांच रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद सोमवार को प्रधान प्रबंधक प्राविधक भी पॉजिटिव पाए गए। इन दोनों अधिकारियों के संपर्क में आए 35 कर्मियों की कोरोना जांच होगी।
सोमवार को टीम ने 15 लोगों का नमूना लेकर चले गए। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। फिलहाल चार लोगों में कोरोना के लक्षण मिले है। उन्हें होम क्वारंटीन कराया गया है। बाकी कर्मियों की जांच मंगलवार को होगी। एमडी ने सोमवार को मुख्यालय का गेट बंद कराकर पूरी बिल्डिंग को सैनेटाइज कराया।\\\
