Kanpur Dehat : वैभव एडीबिल ऑयल मिल में गैस सिलेंडर फटा, हादसे में एक की मौत व छह घायल
कानपुर देहात के ऑयल मिल में गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा।
कानपुर देहात के रनियां इंडस्ट्रियल ऑयल मिले में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में एक की मौत व छह लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति अधिकारी पहुंचे है।
कानपुर देहात, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र के विसायकपुर स्थित वैभव एडविल फैक्ट्री परिसर में बनी लेबर काॅलोनी में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में तेज धमाका हो गया। जिससे छत व तीन कमरों की दीवार गिर गई और मासूम समेत छह मजदूर मलवे में दब गए। धमका सुनकर पहुंची ने मलवे में दबे लोगांे को बाहर निकालकर निजी अस्पताल भेजा। जहां से दो मजदूरों को कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे डीएम, एसपी व फाॅरेंसिक टीम ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाए।
विसायकपुर स्थित वैभव एडविल फैक्ट्री में खाने मंे प्रयोग होने वाला तेल बनाया जाता है। दो शिफ्टों में संचालित फैक्ट्री में करीब एक हजार मजदूर काम करते हैं। गुरुवार की रात कानपुर नगर के शिवराजपुर के बीरामऊ निवासी राजेश (40) अपनी पत्नी संगीता (35), बेटे आदर्श कुमार (7) काम करने के बाद फैक्ट्री परिसर में बनी लेबर काॅलोनी के कमरे में आ गया। इसके बाद आशीष (25) निवासी सुखमपुर रसूलाबाद, रोहित (32), राजीव (35) व राजू काम करने के बाद कमरे में पहुंचे गए। देर रात खाना खाने के बाद सभी कमरे में सो रहे थे।
.jpg)
इसी दौरान अचानक कमरे में धमाका हो गया। जिससे सीसी छत और कमरे की तीन दीवार गिर गई और मलवे में सभी मजदूर दब गए। इधर रात में गस्त कर रही पुलिस धमाका सुनकर फैक्ट्री पहुंची और मजदूरों की मदद से मलवे में दबे लोगांे को बाहर निकालकर रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल भेजा। जहां राजीव व रोहित की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट व उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हैलट में राजीव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना पर डीएम नेहा जैन, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, एसडीएम सदर भूमिका यादव, सीओ सदर प्रभात कुमार पुलिस बल व फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। बाद मंे एसपी रायपुर अस्पताल में भर्ती मजदूरों का हालचाल लेने पहुंचे। फैक्ट्री मालिक विजय गुप्ता ने बताया कि फैक्ट्री से कुछ दरी पर चार मंजिल भवन बना है। जिसमे कुछ मजदूर रहते हैं। गुरुवार देर रात गैस पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से धमाका होने की बात सामने आई है, लेकिन मौके पर सिलेंडर के टुकड़े नहीं मिले हैं।
फैक्ट्री परिसर में बनी लेबर काॅलोनी में संदिग्ध हालात में धमाका होने से एक मजदूर की मौत व छह घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। काॅलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने से धमाका हुआ है। जिसकी छानबीन की जा रही है। फाॅरेंसिक टीम की जांच व अन्य बिंदुओं की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- बीबीजीटीएस मूर्ति (पुलिस अधीक्षक)
तेज धमाके से हिला चार मंजिला भवन, सहमे मजदूर
विसायकपुर स्थित वैभव एडविल फैक्ट्री में गुरुवार रात तेज धमाका होने से चार मंजिला भवन हिल गया। धमाके से सहमे बड़ी संख्या में नाइट शिफ्ट व काॅलोनी में रहने वाले मजदूर बाहर निकल आए। घटना को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन में काम बंद कराकर मजदूरों को फैक्ट्री के बाहर कर दिया। जिसपर कुछ मजदूर आक्रोशित हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन में काम शुरू होने के बाद उन्हें बुलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
मलवा हटाने में पुलिस के साथ लगे मजदूर
वैभव एडविल फैक्ट्री में रात को तेज धमाके की आवाज की गूंज आसपास क्षेत्र में भी सुनाई दी। जिसपर रात में गस्त कर रही पुलिस धमाका सुन फैक्ट्री पहुंची। उस समय मलवे में मजदूर दबे हुए थे। वहीं नाइट शिफ्ट में काम करने वाले मजदूरों की भीड़ लगी थी। पुलिस के पहुंुचने पर मजदूरों ने सहयोग कर मलवे को हटाने में तेजी दिखाई और सभी को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस उन्हें आनन-फानन निजी अस्पताल ले गई।
