सड़क हादसे रोकने विशेषज्ञों के आवेदन तिथि बढ़ी
लखनऊ। विश्व बैंक के सहयोग से परिवहन विभाग सड़क हादसे रोकने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती करने जा रहा है। छह पदों पर परामर्शदाता नियुक्त करने के लिए फर्मो से आवेदन मांग गए है। आवेदन की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि आवेदन …
लखनऊ। विश्व बैंक के सहयोग से परिवहन विभाग सड़क हादसे रोकने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती करने जा रहा है। छह पदों पर परामर्शदाता नियुक्त करने के लिए फर्मो से आवेदन मांग गए है। आवेदन की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है।
परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि आवेदन की तारीख बढ़ाने पर अधिक से अधिक संख्या में रोड सेफ्टी के क्षेत्र में काम करने वाले लोग हिस्सा ले सकेंगे। बता दें कि यूपी में सड़क हादसे रोकने के लिए सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को विशेषज्ञों की बताएंगी और उसे लागू कराने का काम करेंगे।
इसके लिए विश्व बैंक 40 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इनमें 25 करोड़ रुपये से गोरखपुर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ व झांसी में ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैनिंग टैंक बनाया जाएगा।
