Kanpur: धार्मिक पोस्टरों को फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, 500 वाहन सवारों ने दिखाई हुड़दंगई, देखें- VIDEO
कानपुर में धार्मिक पोस्टरों को फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।
कानपुर में धार्मिक पोस्टरों को फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। वहीं, 500 वाहन सवारों ने सड़क पर हुड़दंगई दिखाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वहीं, बजरंग दल ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत लगे धार्मिक झंडे व पोस्टरों को फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस दौरान करीब पांच सैकड़ा वाहन सवारों का हुड़दग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सुबह के वक्त घटना की जानकारी जैसे ही बजरंग दल को हुई तो उन लोगों ने अराजकतत्वों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इस पर अफसर के आदेश पर जांच के आदेश दिए गए।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बजरंग दल कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साथ 400 से 500 वाहन पर सवार होकर इलाकों में हुड़दंग करने का काम किया जा रहा है। इसमें छेड़छाड़ की घटना की बात भी सामने आई हैं। बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि विष्णुपुरी रामचंद्र चौराहे पर लगे धार्मिक झंडे व भगवान के पोस्टरों के साथ दी छेड़छाड़ की गई, लेकिन उसका सीसीटीवी फुटेज नहीं आ सका है।
कानपुर : 500 वाहन सवारों ने सड़क पर दिखाई हुड़दंगई, वीडियो वायरल, नवाबगंज थाना क्षेत्र की घटना।@kanpurnagarpol @AmritVichar pic.twitter.com/QfRUrIzlL3
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 24, 2023
बजरंग दल जिला संयोजक कृष्णा तिवारी और राम जानकी मंदिर के महंत राम गोविंद दास ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से कहा कि अराजकतत्व तीन से चार मिनट तक उस चौराहे पर खड़े होकर फूहड़ता का काम कर रहे हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार की सुबह छह बजे का मौजूद है। पुलिस कमिश्नर से इस मामले में फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस तरह की घटना से अराजकतत्व शहर के माहौल को भी खराब कर सकते हैं। उन्होंने माहौल बिगाडऩे वालों पर सख्ती बरतने की बात कही।
मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से करने के बाद वह लोग संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी से मिले औैर पूरी घटना की जानकारी दी। इस संबंध में जेसीपी ने बताया कि बजरंग दल के लोगों ने शिकायत की है। वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही गई है। जांच कराकर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की पुनरावृति न हो, इसलिए फोर्स के साथ चौकसी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
यात्रा निकालने की दी धमकी
बजरंग दल का आरोप था कि कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से अराजकतत्वों ने तहस-नहस कर दिया गया था। बाइक में हुडदंग मचाने के दौरान लोग गालीगलौज कर रहे थे। एक साथ इतने बाइक सवारों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। प्रार्थना पत्र में लिखित दिया गया कि अराजकतत्वों ने यात्रा निकालने पर धमकी दी। जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
