अमरोहा : सरिया के हाईटेंशन लाइन से टकराने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिडौली(अमरोहा), अमृत विचार। हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने से  युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह मकान की छत पर सरिया बिछाने में मदद कर रहा था। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिबौरा की है। यहां पर तेजपाल सिंह पंवार होमगार्ड का परिवार रहता है। इनके दो बेटे प्रमोद कुमार व मनोज पंवार गांव में किसानी करते हैं। तेजपाल सिंह गांव में मकान बनवा रहे है। बेटे मनोज पंवार मकान की देखरेख में लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह मकान पर लेंटर डलवाने की तैयारी चल रही थी। मिस्त्री छत पर सरिया बिछा रहे थे और मनोज  सरिया पकड़  खड़ा था। 

तभी सरिया 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसमें मनोज  करंट लगने से छत से नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज के पिता तेजपाल सिंह पंवार ने कार्रवाई से मना कर दिया और शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच जुटी पुलिस

संबंधित समाचार