Hamirpur News : शादी तय होने के बाद भाग कर लिया मंदिर में विवाह, मां ने बेटी के साथ दामाद को भी पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में शादी तय होने के बाद भी भाग कर मंदिर में विवाह कर लिया।

हमीरपुर में शादी तय होने के बाद भी भाग कर मंदिर में विवाह कर लिया। जानकारी मिलते ही आई मां ने बेटी के साथ दामाद को भी पीटा।

हमीरपुर, अमृत विचार। बांदा के एक गांव निवासी युवती की शादी शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ तय हो गई थी। इन दोनों की शादी चार मई को होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही दोनों ने भागकर शुक्रवार को मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर में शादी रचा ली। इस मामले की भनक लगने पर आई युवती की मां ने बेटी के साथ दामाद को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को ले गई और समझौता करा ससुराल भिजवा दिया।

 

चौरादेवी में हो रही इस शादी को लेकर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बांदा निवासी युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी चार दिन पहले घर से लापता हो गई थी। बताया कि शहर के ब्रह्मा डेरा निवासी युवक से उन्होंने शादी तय की थी। चार मई को बारात आनी थी। लेकिन होने वाला दामाद बेटी को लेकर पहले ही आ गया। चौरादेवी मंदिर में शादी होने की जानकारी होने पर जब वह पहुंची तो देखा कि दोनों शादी कर चुके थे। यह सब देखकर वह तैश में आ गई और बेटी के साथ दामाद को भी पीट दिया। एसआई मनोज पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया था। जहां पर उनका समझौता हो गया और दुल्हन अपने ससुराल चली गई।

 

संबंधित समाचार