कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट, खड़गे के बेटे को मिला टिकट, देखिए पूरी सूची
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं। बता दें, कर्नाटक में इस समय भाजपा की सरकार है। बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री हैं।
कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं। pic.twitter.com/KVpNbXuC3J
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 25, 2023
कांग्रेस की कोशिश राज्य की सत्ता में वापसी की है। जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव लड़ेंगे और डीके शिवकुमार कनकपुरा से मैदान में उतरेंगे। पार्टी में परिवारवाद के बीजेपी के आरोपों को खारिज करने वाली कांग्रेस ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक को भी टिकट दिया है. वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे।
सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोरातागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री के एच मुनियप्पा और प्रियांक खड़गे क्रमशः देवनहल्ली और चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख खरगे ने की। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है।
निर्वाचन आयोग ने दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा। उससे पहले राज्य में चुनाव होने हैं। कांग्रेस दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें : सदस्यता रद्द होने पर बढ़ेगी राहुल गांधी की परेशानी?, खाली करना पड़ सकता है सरकारी बंगला
