बरेली: भाजपा नेता डंपी की हत्या का चश्मदीद रिश्तेदार लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता युनुस अहमद डंपी का रिश्तेदार लापता हो गया है। वह डंपी की हत्या का चश्मदीद गवाह भी है। इस प्रकरण में भाजपा नेता की पत्नी ने बारादरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने तहरीर लेने के बावजूद भी अब तक रिपोर्ट …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा नेता युनुस अहमद डंपी का रिश्तेदार लापता हो गया है। वह डंपी की हत्या का चश्मदीद गवाह भी है। इस प्रकरण में भाजपा नेता की पत्नी ने बारादरी पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने तहरीर लेने के बावजूद भी अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर इकाई के उपाध्यक्ष युनुस अहमद डंपी की हत्या 14 अप्रैल को कर दी गई थी। हत्यारों ने डंपी पर उन्हीं के घर के सामने गोलियां बरसाई थीं। घटना के वक्त डंपी के साढ़ू वसीम उनके साथ थे। डंपी की बेटी तब्बसुम ने बताया कि उसके मौसा वसीम इस हत्याकांड में मुख्य गवाह थे।

वह 13 अगस्त को घर से निकले थे। उन्होंने कहा कि दो घंटे में आ जाएंगे। लेकिन पांच दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। तब्बसुम ने बताया कि उसने व परिजनों ने सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश कर ली है। लेकिन अब तब पता नहीं चला। परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। तबस्सुम ने बताया कि वे लोग 13 अगस्त को थाने में आए थे तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजनों का कहना है कि उनका अपहरण किया जा सकता है। उसके पिता के हत्यारे मौसा की भी जान के दुश्मन बने हुए हैं।

संबंधित समाचार