बरेली: लाइन ठीक करने पहुंचे लाइन मैनों को दबंगों ने पीटा, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाइन सही करने गए लाइन मैनों पर आलोकनगर के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ लाई। उनसे पूछताछ की जा रही है। …

बरेली, अमृत विचार। लाइन सही करने गए लाइन मैनों पर आलोकनगर के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ लाई। उनसे पूछताछ की जा रही है।

33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी विजय बाबू और शोएब ने बताया कि आलोक नगर में रहने वाले जितेन्द्र और गोपाल ने उनसे कहा कि मेरे घर में मौत हो गई है। अंधेरे और गर्मी के कारण बच्चे और महिलाएं परेशान हैं। दोनों लोगों के कहने पर शोएब और विजय बिजली सही करने आरोपियों के घर पर चले गए। लाइनमैनों ने बताया कि उनके घर की केबिल खराब थी।

पीड़ितों ने बताया कि केबिल सही करके वे लोग जैसे ही जाने को हुए वैसे ही आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और मारपीट करने लगे। तब दोनों लाइन मैन वहां से भाग निकले और पुलिस को सूचित किया। शोएब और विजय ने बताया कि जब वह दोनों पुलिस को लेकर पहुंचे तब आरोपियों और उनके घर की महिलाओं ने पुलिस पर भी पत्थर फेकने शुरू कर दिए। तब पुलिस भी वापस आ गई।

इसके बाद चौकी इंचार्ज स्वयं पहुंचे और आरोपियों से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। तब पुलिस ने लाइनमैन ओमपाल, शोएब और विजय बाबू से लाइन काटने को कहा। ओमपाल ने बताया कि जैसे ही वे लोग सीढ़ी लगाकर लाइन काटने को चढ़े वैसे ही आरोपी घर से निकल आए और सीढ़ी गिरा दी।

जिससे उसके चोट लग गई। इसके बाद पुलिस जितेन्द्र और गोपाल को थाने ले आई। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अवर अभियंता एके रावत और उपखंड अधिकारी तंजीम ने भी रोष जताया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार