बहराइच: ग्रामीणों की शिकायत पर जंगली मंदिर पहुंचे डीएम और एसपी, सफाई का दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। मसूद नगर बस्थनवा गांव में स्थित पांडव कालीन शिव मंदिर का शनिवार शाम को डीएम और एसपी ने औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद बेहतर सफाई के निर्देश दिए।

नानपारा तहसील अंर्तगत ग्राम मसूद नगर बस्थनवा गांव में पांडव कालीन शिव मंदिर स्थित है। शिव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में गंदगी होने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिस पर शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा शिव मंदिर पहुंच गए। डीएम और एसपी ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। इसके बाद परिसर की साफ सफाई देखी। डीएम ने बीडीओ और संबंधित को परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। पूजा अर्चना के बाद डीएम जिला मुख्यालय वापस आ गए। इस दौरान पुजारी सुमित गिरी,प्रधान प्रतिनिधि विनोद वर्मा, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -हरदोई जेल में पुण्यतिथि पर याद किये गए गणेश शंकर विद्यार्थी  

संबंधित समाचार