हरदोई जेल में पुण्यतिथि पर याद किये गए गणेश शंकर विद्यार्थी
अमृत विचार, हरदोई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी जिस बैरक में निरुद्ध थे वहां उनकी पुण्य तिथि पर जिला जेल में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताते चलें कि विद्यार्थी जी को स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा जिला कारागार हरदोई में निरूद्ध किया गया था।
जिस बैरक में उनको निरूद्ध किया गया था उस बैरक को कारागार प्रशासन द्वारा संरक्षित रखा गया है। प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अक्टूबर (स्वतंत्रता दिवस), 02 अक्टूबर (गांधी जयन्ती) एवं 25 मार्च (स्व. श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी की पुण्यतिथि) के अवसर पर उनकी स्मृति में उस बैरक में स्व० श्री गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाता है। शनिवार को स्व. श्री गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ अधीक्षक कारागार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उनके चित्र का मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किया गया तथा भारतीय स्वतंत्रा संग्राम में उनके योगदान का स्मरण किया गया।
ये भी पढ़ें - शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए अपनाएं योग :प्राचार्य
