अयोध्या: कार की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या-अंबेडकरनगर राजमार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार कराया।
       
पूरा बाजार ब्लाक के ग्राम पंचायत देवगढ़ में शनिवार को एक मोर नवनिर्माणाधीन फोरलेन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अंबेडकरनगर की ओर से अयोध्या की ओर तीव्रगति से जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर काफी देर तक सड़क पर ही तड़पता रहा। इधर जब तक ग्रामीण दौड़े तब तक कार बहुत दूर जा चुकी थी। देवगढ़ निवासी विनोद सिंह, अजीत सिंह और राजबहादुर सिंह व संजय सिंह ने इसकी सूचना महराजगंज थानाध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह को दी। बाद में पुलिस आरक्षी एवं वनकर्मियों द्वारा राष्ट्रीय पक्षी को पशु चिकित्साधिकारी के पास ले जाया गया। जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद दर्शननगर स्थित वनविभाग के नर्सरी पौधशाला पर शव को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ मृत मोर का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें -CM Yogi 2.0 : प्रभारी मंत्री बोले- भाजपा की सरकार न होती तो अयोध्या का ऐसा विकास संभव न था 

संबंधित समाचार