आज का राशिफल। 26 मार्च, 2023

आज का राशिफल। 26 मार्च, 2023

मेष

आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-संपत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें। आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वर्तमान मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है।

वृष

आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठाएंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर होंगे। विदेश में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।

मिथुन

आज अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई में अवरोध का सामना करना पड़ेगा। गृह उद्योगों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें।

कर्क

आज नई योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आपके विचारों के अनुसार माहौल रहेगा। बड़े भाइयों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह

आज युवाओं के मन में नए व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल अवश्य करें। रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है।

कन्या

आज मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से गर्व की अनुभूति होगी। आपके सिद्धांतों की प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों को हल करने के लिए उत्तम समय है। माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे।

तुला

आज राजनीति वाले मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। संतुलित आहार रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो गलत सलाह देते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आज जॉब में बढ़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। पैतृक व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिए।

धनु

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मकर

आज दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनंद उठाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। कार्यक्षेत्र के सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। यात्राओं का भरपूर आनंद लेंगे।

कुंभ

आज अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मीन

आज सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन काफी अनुकूल है। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। उच्च अधिकारी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं। घर में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। संतान के व्यवहार से आनंदित रहेंगे।