बेमौसम बारिश से एसी का बाजार पड़ा 'ठंडा', अप्रैल से बिक्री बढ़ने की उम्मीद 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बेमौसम बारिश से घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में गिरावट आई है। इस साल फरवरी मध्य में ही तापमान बढ़ने के बाद एसी की बिक्री में उछाल आना शुरू हो गया था। अब 15 मार्च के बाद एसी की बिक्री प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें - कौन था गद्दार मीर जाफर ? संकल्प सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने क्यों लिया इसका नाम?

हालांकि एसी विनिर्माता इसे अल्पकालिक ही मानते हैं और उन्हें उम्मीद है कि अप्रैल में लू शुरू होने के बाद एसी की बिक्री में आई गिरावट खत्म होगी और वह अपने बिक्री लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। एसी उद्योग ने 2022 में 82.5 लाख इकाइयों की रिकॉर्ड बिक्री हुई थी और इस साल बहुत जल्दी तापमान बढ़ने और ऐसे ही पूर्वानुमान के बाद एसी उद्योग में वृद्धि दोहरे अंक में होने की उम्मीद होने लगी थी।

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण उसकी एसी बिक्री में मामूली गिरावट आई है। कंपनी के एसी ग्रुप के कारोबार प्रमुख गौरव शाह ने बताया, “हालांकि, अभी बहुत गर्मी बाकी है और अगर असामान्य मौसम न हुआ तो उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य पा लेंगे।

बेमौसम बारिश के प्रभाव के बारे में पूछने पर दाइकिन इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) केजे जावा ने कहा, बाजार धारणा पांच-छह दिन के लिए बदल सकती है। यह अस्थायी है। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

बाजार में बहुत ज्यादा मांग आने वाली है। बाजार में इस साल लगभग 20 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि होगी। हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष सतीश एन एस ने कहा कि तापमान में गिरावट ने उन्हें अपनी रणनीति तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। 

उन्होंने कहा, म्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में मौसम साफ हो जाएगा और एसी व फ्रिज की मांग बढ़ेगी। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सिएमा) ने कहा कि दूसरे चरण में बिक्री में झटका लगा है लेकिन यह अस्थायी है। सिएमा के अध्यक्ष एरिक ब्रेगेंजा ने कहा, मई में बहुत तेज गर्मी होने वाली है। सभी रिपोर्ट यही संकेत दे रही हैं।

वोल्टास ने कहा कि मार्च के तीसरे सप्ताह में देश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। जून तक चलने वाली और देश के कई हिस्सों में जुलाई तक चलने वाली इन उत्पादों की बिक्री का अनुमान लगाने के लिए यह बहुत जल्दबाजी होगी। टाटा समूह की फर्म ने कहा कि इन उत्पादों को पहले से ही रखना होगा, जिससे अचानक लू चलने के बाद इसे तुरंत बाजार में खपाया जा सके।

ये भी पढ़ें - रेलवे ने कोच नहीं, वंदे भारत की सीट, अंदरूनी पैनल का ऑर्डर दिया है : टाटा स्टील 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर