करेंट अफेयर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी। इस योजना के अंतर्गत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं।

-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए संशोधित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (ANSFs) योजना को 36,441 करोड़ रुपये के संयुक्त परिव्यय के साथ मंजूरी दी। इस योजना के अंतर्गत प्रतिभाओं की प्रारंभिक पहचान एवं विद्यालयी शिक्षा के साथ खेलों के एकीकरण के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल (KIFS) तथा खेलो इंडिया उत्कृष्ट विद्यालय (KIUV) स्थापित किए जाएंगे खिलाड़ियों के विकास हेतु इमर्जिंग खेलो इंडिया एथलीट्स (E-KIA) नामक नई श्रेणी शुरू की गई है।

-हाल ही में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया 171 पदकों (70 स्वर्ण, 45 रजत, 56 कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा। इंग्लैंड 110 पदकों (29 स्वर्ण, 45 रजत, 36 कांस्य) के साथ दूसरे तथा कनाडा 62 पदकों (19 स्वर्ण, 20 रजत, 23 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन किया। इस केंद्र की स्थापना युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के आधार पर राष्ट्रसेवा, सामाजिक कल्याण तथा नेतृत्व के लिए प्रेरित करने हेतु की गई है।

-हाल ही में महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने राज्यभर के स्कूल परिसरों के भीतर तथा स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में अधिक वसा, अधिक चीनी एवं गहरे तेल में तले हुए खाद्य पदार्थों  की बिक्री, वितरण तथा विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना तथा अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के उपभोग को कम करना है।

 

 

संबंधित समाचार