बरेली : सेरेब्रल पाल्सी, जन्मजात दिव्यांगता और हड्डी रोग पर नि:शुल्क शिविर का आायोजन
बरेली, अमृत विचार। बरेली के आईएमए हॉल में रविवार को जीवन ज्योति हॉस्पिटल और त्रिशला फाउंडेशन की ओर से सेरेब्रल पाल्सी, जन्मजात दिव्यांगता एवं हड्डी रोगों पर एक नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जहां सेरेब्रल पाल्सी और जन्मजात दिव्यांगता से पीड़ित बच्चों की जांच कर डॉक्टर्स ने परामर्श दिया और उनके माता-पिता को इसके बारे में जानकारी दी।
प्रयागराज से आए डॉ. जीतेंद्र कुमार ने बताया, सेरेब्रल पाल्सी बच्चों में होने वाली एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें बच्चों को बैठने, उठने, सुनने, देखने जैसी समस्याएं रहती हैं। अगर समय रहते सही कोशिश की जाए तो यह बच्चे सही हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : बाइक सवारों ने युवक को मारी टक्कर...जमकर पीटा, रिपोर्ट
