बरेली: बाइक सवारों ने युवक को मारी टक्कर...जमकर पीटा, रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली क्षेत्र के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी एक युवक को दंबगों ने बुरी तरह पीटा। घायल होने पर आमिर को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उपचार के दौरान आमिर ने बताया कि कल रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा था, उसी समय बाइक पर सवार नाजिम और मुनासिफ जा रहे थे, नाजिम ने बाइक से आमिर को टक्कर मार दी।

जब आमिर ने विरोध किया तो दोनों बाइक सवार नाजिम और मुनासिफ ने आमिर के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन कुछ देर के बाद अपने साथियों के साथ वह दोबारा आए और दो हवाई फायर भी किए। आमिर की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार