हरदोई: घायल जानवरों का इलाज करेगी मोबाइल वेटनरी यूनिट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारंभ विधायक श्याम प्रकाश ने विकास भवन में हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि घायल जानवरों का इलाज आसान हो जाएगा। इससे मार्ग दुर्घटना या अन्य कारणों से घायल होने वाले पशुओं को लाभ होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पशुधन अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में सभी ने मुख्यमंत्री आवास पर  आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पशुधन, स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के तहत 520 मोबाइल वेटनरी यूनिटों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

ये भी पढ़ें - हरदोई में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया शिलान्यास

संबंधित समाचार