शाहजहांपुर: महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, परिवार में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पारिवारिक कलह को लेकर की आत्महत्या

शाहजहांपुर/ कांट, अमृत विचार।  जबरा गांव में महिला का शव कमरे से कुंडे से मफलर से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतका का मायका लखीमपुर खीरी जिले में है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है।

कांट थाना क्षेत्र के गांव जबरा निवासी राजीव कुमार की शादी 13 साल पहले 32 वर्षीय पूजा निवासी दिस्तापुर थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी से हुई थी। शनिवार की दोपहर बाद पूजा के पति, ससुर और सास खेत पर गन्ना छीलने के लिए चले गए थे। उसके तीन बच्चे शाम को गांव में खेल रहे थे। पूजा घर पर अकेले थी। इस दौरान उसने एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और कुंडे से मफलर से गले में फंदे लगाकर जान दे दी। उसका पति शाम छह बजे खेत से घर आया तो देखा कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने से उन्होंने दक्का देकर कुंउी तोड़ दी। राजीव देखा कि उसकी पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था। 

खबर मिलने पर मृतका के चाचा तोताराम उसकी ससुराल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसकी भतीजी का शव जमीन पर पड़ा था और पुलिस को सूचना दी। एसओ जयशंकर सिंह ने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने मुतका के परिवार वालों से घटना की जानकारी की। तोलाराम ने बताया कि ससुराल वाले आए दिन उसकी भतीजी को प्रताड़ित किया करते थे और कई बार फोन पर भतीजी ने शिकायत की थी। ससुराल वालों से तंग आकर पूजा ने आत्महत्या की है। एसओ ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौत की खबर से परिवार में रोना पिटना मच गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: शराब फैक्ट्री फिर शुरू कराने को सांसद से मिले कर्मचारी

संबंधित समाचार