लखनऊ: जिले को मिली दो मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट, रूट बदल कर चलेंगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। पशुओं के उपचार के लिए पशु पालन विभाग की टाेलफ्री 1962 सेवा शुरू हो गई है। जिले को दो मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (एंबुलेंस) मिली है। जो रूट बदल-बदल कर एक कॉल करने पर उपचार के लिए मौके पर पहुंचेंगी।

रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरी झंडी दिखाने के बाद जिले में भी 1962 सेवा शुरू हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि जिले को पांच एंबुलेंस आवंटित हुई हैं। जिसमें पहले चरण में मिली दो एंबुलेंस रवाना कर दी हैं। जो पशु पालकों द्वारा कॉल करने पर फौरन पशुओं के उपचार को पहुंचेंगी। एंबुलेस में एक चिकित्सक, मल्टी टास्किंग पर्सनल व चालक रखे गए हैं। मार्च अंत तक तीन एंबुलेंस और चलाई जाएंगी। कुल आठ ब्लॉक पर पांच एंबुलेंस संचालित रहेंगी। एक लाख पशुओं की संख्या पर एक एंबुलेंस लगाई है। दो एंबुलेंस सुबह 10 से रात 8 बजे तक आकस्मिक सेवा में संचालित होंगी। जबकि तीन एंबुलेंस सुबह 8 से अपराह्न 2 बजे तक चलेंगी और रूट बदल-बदलकर पूरे जिले को कवर करेंगी।


ये भी पढ़ें - लखनऊ: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में दिए Healthy रहने के टिप्स

 

संबंधित समाचार