Karauli Sarkar आश्रम मामले में डॉक्टर का CM आवास के बाहर लेटे Video वायरल, पुलिसकर्मियों से कहा- हाथ कैसे लगाया
लखनऊ स्थित सीएम आवास के बाहर लेटे डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
लखनऊ स्थित सीएम आवास के बाहर लेटे डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में डॉक्टर पुलिसकर्मियों से कहा रहा है कि हाथ कैसे लगाया। उधर, करौली बाबा का कहना है कि हंगामा करने पर डॉक्टर को पुलिस ने पीटा था।
कानपुर, अमृत विचार। करौली सरकार आश्रम की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो नोएडा के डॉक्टर का बताया जा रहा। वायरल वीडियो लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर का बताया जा रहा। वीडियो में डॉक्टर लेट कर हंगामा कर रहे। जबकि पास में मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें समझा रहे।

करौली सरकार की ओर से एक वीडियो डॉक्टर का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते है सीएम आवास के बाहर जमीन पर लेटे डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी चीख-चीख कर पुलिसकर्मियों से कह रहे है कि हाथ कैसे लगाया। वहीं, उनकी नाक से खून भी निकल रहा। आश्रम ने दावा किया कि सीएम आवास के बाहर डॉक्टर को पुलिस ने पीटा था। पुलिस की पिटाई से वह घायल हुए थे। इस पर परिजनों ने मानसिग रोगी बताकर मामले को शांत कराया।
जबकि डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने वायरल वीडियो को आश्रम जाने से पहले का बताया है। उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल के काम से लखनऊ में सीएम आवास गया था। जहां सीएम से नहीं मिलने दिए जाने पर मैं लेट गया। उसके बाद मैं आश्रम गया था। तब वहां मेरे साथ मारपीट हुई थी। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि अभी ऐसा कोई भी वीडियो पुलिस को नहीं मिला है। वीडियो मिलने पर उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।
कानपुर : डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी का सीएम आवास के बाहर वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों से कहा- हाथ कैसे लगाया, करौली सरकार आश्रम मामला।@kanpurnagarpol @CMOfficeUP @AmritVichar pic.twitter.com/oNVSf2eRBt
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 27, 2023
यह था मामला
नोएडा के रहने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने 19 मार्च को बिधनू थाने में करौली सरकार के बाबा संतोष सिंह भदौरिया और उनके सेवादारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि बाबा और उनके सेवादारों ने उनके चमत्कार को चैलेंज करने पर जमकर पीटा। इतना ही नहीं, आश्रम से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया था।
