शाहजहांपुर: नो स्कूल नो फीस की मांग कर रहे अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रर्दशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। कोरोना काल में जनपद में सभी स्कूल बंद है। स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इसके विरोध में अभिभावक संघ ने कलक्ट्रेट में प्रर्दशन किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। मंगलवार को अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा अभिभावकों के साथ …

शाहजहांपुर। कोरोना काल में जनपद में सभी स्कूल बंद है। स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इसके विरोध में अभिभावक संघ ने कलक्ट्रेट में प्रर्दशन किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा।

मंगलवार को अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा अभिभावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचें। जहां उन्होनें प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रर्दशन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में लोग परेशान हैं। बहुत लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें घर के खर्चे पूरे करने में दिक्कत हो रही है। स्कूल बंद है उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल प्रशासन अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहा है।

फीस न जमा करने पर स्कूल के शिक्षक बच्चे का नाम काट देने की धमकी दे रहे है। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है तो स्कूल के प्रबंधक फीस किस बात की मांग रहे हैं। अभिभावक संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सारिका अग्रवाल ने मांग की है कि नो स्कूल, नो फीस का नियम लागू किया जाए। प्रदेश सरकार की निगरानी में अभिभावक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाए जिसपर शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। कोरोना बीमारी के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस साल शिक्षा सत्र को शून्य घोषित किया जाए। छोटे बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर लूट बन्द की जाए। इस दौरान आशीष मिश्र, अभिषेक मोहन, राहुल तिवारी, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात