Banda: रासलीला में श्रृद्धालुओं ने लिया खाटूश्याम के दर्शनों का लाभ, चैत्र नवरात्र पर गौराबाबा धाम में हो रहा मंचन
बांदा में चैत्र नवरात्र पर गौराबाबा धाम में मंचन हो रहा।
बांदा में चैत्र नवरात्र पर गौराबाबा धाम में मंचन हो रहा। रासलीला में श्रृद्धालुओं ने खाटूश्याम के दर्शनों का लाभ लिया।
बांदा, अमृत विचार। कस्बे के गौराबाबा धाम में श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में पांचवें दिन श्रृद्धालुओं ने खाटूश्याम लीला का दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर वृंदावन के रास मंडली के डॉ.देवकीनंदन शर्मा ने कहा भगवान भाव के भूखे हैं। भाववश ही परमात्मा भक्तों के कल्याण के लिए तरह-तरह की लीलाएं करते हैं।
चैत्र नवरात्र के चलते कस्बे के गौराबाबा धाम में चल रही श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव के पांचवें दिन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ.देवकीनंदन शर्मा ने अपने कलाकारों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन कराया। खाटूश्याम लीला का दर्शन कराते हुए उन्होंने कहा की भगवान भक्त के भाव के भूखे हैं। उन्होंने खाटूश्याम लीला का मंचन कराकर भक्ति की रसधार बहाते हुए श्रद्धालुओं को ओत-प्रोत किया। कलाकारों ने खाटूश्याम के भजन के माध्यम से लोगों का मंत्रमुग्ध कर दिया।
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी संतोष जायसवाल और नवीन गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण राधा की मनमोहक झांकी की आरती उतारी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सत्यनारायण चौरिहा, सचिन सिंह, राजेश गुप्ता, राजकुमार विश्वाकर्मा, संतोष सोनी, विवेक मिश्रा, पवन, शिवगोपाल, मधुकर पांडेय, मोहित गुप्ता, भानु दादा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे रहे। रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण का मोर मुकुटनृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। कस्बावासियों समेत ग्रामीण क्षेत्रों से आये हजारों लोगों ने लीला का दर्शनलाभ प्राप्त किया।
