लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम का स्थापना दिवस समारोह, निर्माण कार्यों की हुई सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। 27 मार्च साल 1987 में आज ही के दिन पुलिस विभाग के आवासीय / अनावासीय निर्माण, रखरखाव आदि के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की नींव में रखी गयी थी। वहीं अब उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम 36 वर्ष की यात्रा पूरी कर ली है। जिसके उपलक्ष्य में पहली बार राजधानी लखनऊ के विभूति खंड स्थित निगम मुख्यालय में स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डीजी फायर सर्विस अविनाश चन्द्रा शामिल हुए। 

इसके अलावा कार्यक्रम में एडीजी पॉवर कारपोरेशन एस एन साबत, एडीजी पुलिस हेडक्वार्टर एस0के0 भगत, एडीजी ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी अनुपम, एडीजी लॉजिस्टिक्स राज कुमार, ए टी एस चीफ नवीन अरोड़ा, एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया, एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आर के स्वर्णकार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में पुलिस आवास निगम के पूर्व प्रमुख पुलिस महानिदेशक अतुल, डी के द्विवेदी, के एल गुप्ता, एम सी द्विवेदी भी मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन एडीजी पुलिस आवास निगम प्रकाश डी ने किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के 37 वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम में कार्य करने वाले अलग-अलग पेशे के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम द्वारा प्रदेश की समस्त पुलिस लाइनों में नवीन सुविधायुक्त बहुमंजिला इमारतें, प्रदेश की प्रत्येक तहसील में जन कल्याण हेतु अग्निशमन केन्द्र, समाज में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु नवीन पुलिस थाना, मार्डन महिला थाना, महिला हास्टल, ट्रांजिट हास्टल, महिला प्रसाधन कक्षों के निर्माण कार्य को लेकर सभी ने पुलिस आवास निगम की सराहना की।

ये भी पढ़ें:-  लखनऊ: सपा ने लोकसभा प्रभारी समेत कई प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की जारी की सूची

संबंधित समाचार